समय का सदुपयोग पर 10 लाइन
- समय के मूल्य को पहचानना ही समय का सदुपयोग है।
- समय का सदुपयोग करने वाले को सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
- समय का सदुपयोग करके निर्धन धनवान निर्बल सबल और मूर्ख विद्वान बन सकता है।
- समय के दुरुपयोग से दुख और दरिद्रता ही हाथ लगते हैं।
- जो मनुष्य समय को नष्ट करता है, समय भी उसे नष्ट कर देता है।
- जो व्यक्ति समय को बचाता है, तो समय भी उस व्यक्ति को बचाता है।
- इस संसार में जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं, उनकी महानता के पीछे समय के सदुपयोग का मूल मंत्र छिपा हुआ है।
- समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। प्रकृति के सभी कार्य नियत समय पर होते हैं।
- समय वह धन है जिसका सदुपयोग न करने से वह व्यर्थ चला जाता है।
- जीवन में वही व्यक्ति सफल हो पाते हैं जो समय का पालन करते हैं।
अतः हम सबका कर्तव्य है कि हम अपने समय का सदुपयोग करें।
Post a Comment