समय का महत्व 10 पर लाइन
- मानव जीवन में समय का बहुत महत्व हैं।
- समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। समय आता है और चला जाता है।
- समय का भयंकर शत्रु आलस्य है।
- समय अमूल्य धन है इसको व्यर्थ में गंवा देना ही संसार में सबसे बड़ी हानि है।
- समय के चूक जाने पर लखपति व्यापारी भी भिखारी बन जाता है।
- हमें उपयुक्त समय पर उपयुक्त कार्य करने चाहिए। रोगी के मर जाने पर उसे औषधि प्रदान करने से कोई लाभ नहीं होता।
- समय का महत्व न पहचानने वाला व्यक्ति अपना ही सर्वनाश करता है।
- इस संसार में जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं, उनकी महानता के पीछे समय के महत्व का मूल मंत्र छिपा हुआ है।
- हमें हर कार्य को करने का समय पहले से ही निर्धारित कर लेना चाहिए।
- प्रत्येक विद्यार्थी को अपने कीमती समय का अच्छे कार्यों में उपयोग करना चाहिए।
अतः हम सबका कर्तव्य है कि हम अपने समय का सदुपयोग करें।

Post a Comment