खेलों का महत्व
पर 10 लाइन
- खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व हैं।
- खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
- खेलने वाले व्यक्ति का मन सदा प्रसन्न रहता है।
- खेलने वाले व्यक्ति का स्वभाव मधुर बन जाता है।
- खेलने से शरीर की सभी इंद्रियां ठीक ढंग से कार्य करती है और आलस्य दूर होता है।
- खेलने वाला व्यक्ति कुछ देर के लिए संसार के सारे झंझटों से मुक्त हो जाता है, इसलिए उसके स्वास्थ्य में बड़ी उन्नति होती है।
- खेलने से हमारा मनोरंजन भी होता है। इसी कारण विद्यार्थियों की रुचि खेलों में अधिक होती है।
- जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव एवं सफलताएं-असफलताएं मिलती हैं, जिससे इंसान निराश हो जाता है, किंतु खिलाड़ी इन सभी परिस्थितियों को आसानी से सहन कर लेता है।
- खेलों से एकता की भावना का उदय होता है।
- मैदान में खेलता हुआ खिलाड़ी सभी दर्शकों का प्रिय पात्र बन जाता है।
अतः हम कह सकते हैं कि जीवन में खेल कूद का महत्वपूर्ण स्थान है।
WATCH VIDEO

what thesigma
ReplyDeletePost a Comment