डॉ॰ अब्दुल कलाम पर निबंध | Essay on Dr. APJ Abdul Kalam in Hindi | डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पर भाषण | 2021

डॉ॰-अब्दुल-कलाम-पर-निबंध

 डॉ॰ अब्दुल कलाम पर निबंध


डॉ॰ अब्दुल कलाम देश के उन महान व्यक्तियों में से एक हैं जिनका नाम लेते ही आँखों के सामने हिंदुस्तान का नक्शा उभर कर सामने आ जाता है। डॉ॰ अब्दुल कलाम दुनिया में ‘ मिसाइल मैन ’ के नाम से भी लोकप्रिय हैं। डॉ॰ अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु राज्य के रामेश्वर कस्बे में एक साधारण तमिल परिवार में हुआ। उनके पिता श्री जैनुलाब्दीन सामान्य रूप से पढ़े-लिखे थे और धनी व्यक्ति नहीं थे। उनकी माँ आशियम्मा भी एक आदर्श महिला थी। इन्होंने अपनी पुस्तक ‘विंग्स ऑफ फायर’ में लिखा है- ‘मुझे विरासत में अपने पिता से ईमानदारी और अनुशासन मिला है और माँ से भलाई में विश्वास और उदारता मिली है।’

डॉ कलाम साहब का बचपन आर्थिक संकटों में बीता। उन्होंने अखबार बेचने का भी कार्य किया। गांव से प्राथमिक शिक्षा पूरी करके वे रामनाथपुरम के श्वार्ट्ज हाई स्कूल में भर्ती हुए। वे उच्च शिक्षा के लिए तिरुचिरापल्ली के सेन्ट जोसफ कॉलेज में भर्ती हुए। बी॰ए॰सी॰ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्होंने ट्यूशन पढ़ाए और ‘हिंदी’ पत्रिका में विज्ञान संबंधी लेख लिखे।

डॉ॰ अब्दुल कलाम दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति थे। वे भारत को विकसित देश बनाने का सपना पाले हुए थे। उनका कहना था  कि -“हमारा देश एक अरब लोगों का देश है। इसलिए हमें व्यापक दृष्टि से सोचना चाहिए। हमारे देश के युवकों को सपने देखने चाहिए। सपनों को विचारों में बदलना चाहिए। विचारों को कार्यवाही के जरिए हकीकत में बदलना चाहिए।” डॉ॰ अब्दुल कलाम में अहंकार बिल्कुल भी नहीं था। वह एक आम व्यक्ति थे। कविताएं लिखना, वीणा बजाना और बच्चों का संग उन्हें बहुत प्रिय था। वे सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखते थे। कलाम साहब का व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायक था। उनका सारा जीवन तपस्या भरा था।

राष्ट्रपति पद से सेवा निर्मित होने के पश्चात वे देशभर के अनेक शिक्षण संस्थानों में ज्ञान बांटते रहे, यहां तक की 27 जुलाई 2015 की शाम को भी उन्होंने अपनी सांसे शिलांग में विद्यार्थियों से बात करते ली। अर्थात अंतिम सांस तक भी वह खुद शिक्षक के रूप में रहे। 30 जुलाई 2015 को उन्हें पूरे सम्मान के साथ रामेश्वर के॰ पी॰ करूम्बु ग्राउंड में दफना दिया गया। उनके द्वारा कही गई पंक्तियां सभी को प्रेरणा देती हैं-
“ सपने वह नहीं होते जो आप नींद में देखते हैं, 
सपने वो होता है जो आपको सोने नहीं देता ”।


WATCH VIDEO

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध-PPT-Download

Post a Comment